30 जून के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"… और कटनी के समय मैं काटनेवालों से कहूंगा कि … गेहूं को मेरे खत्ते में इकठ्ठा करो"॥ Matthew 13:30
समय कम है; कटनी का काम बहुत है; मजदूर थोड़े हैं; हमारा समय समर्पित है; हमें दिन रहते हुए परिश्रम करना चाहिए, यह जानते हुए कि वह रात आने वाली है, जिसमें कोई भी काम नहीं कर सकता। हमने अपने जीवन को प्राण देने तक समर्पित कर दिया है; हमें हमारे महान प्रभु ने कटनी के कार्य के लिये नियुक्त किया है ताकि हम सच्चे गेहूँ को खोजकर उनके खत्ते में इकठ्ठा करें; हमारे पास तुच्छ बातों के लिए या दुनियादारी के लिये या कई सामाजिक सुविधाओं के लिये समय कहाँ हैं? बल्कि हमें अवश्य इन वस्तुओं के प्रति बहुत कम ध्यान देकर खुद को संतुष्ट रखना है, और निशाने की ओर दौड़ते चले जाना है; जो कार्य हमें सौंपा गया है उसमें पूरे मन से रम जाना है; ताकि हम अपने स्वामी की पूरी स्वीकृति पा सकें, वो हमसे ये कहें "शाबाश! मेरे अच्छे और वफादार दास, तुमने बहुत अच्छे से ये काम किया"। आमीन Z. 00-234 R2675:2

