12 जून के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"… परन्तु केवल यह एक काम करता हूँ …।" Philippians 3:13
इस वचन में हम प्रेरित के सिर्फ एक ही उद्देश्य - "केवल यह एक काम करता हूं" को ध्यान से देखते हैं। उन्होंने बहुत सारे कार्यों को करने की कोशिश नहीं की थी: यदि की होती तो निश्चय असफल हो गये होते। उन्होंने इस एक उद्देश्य के लिये जिसके लिये वह बुलाये गए थे, अपना सारा जीवन भक्ति से समर्पित कर दिया, और उस उद्देश्य की प्राप्ति के लिये अपने जीवन के हर एक दूसरे लक्ष्य को छोड़ दिया। उन्होंने इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग को चुना जिस पर चलने से वर्तमान जीवन में निश्चित रूप से हानि, अभाव, परिश्रम, चिंता, उत्पीड़न और निरंतर अपमान का सामना करना पड़ा। इस सिर्फ एक ही उद्देश्य के प्रति, वे इस वर्तमान जीवन की कुछ अच्छी वस्तुओं को चखने या उससे जुड़े भ्रमित करने वाले बुलबुलों के पीछे जाने की लालसाओं से मुक्त हो गये। आमीन Z. 95-250 R1885:3

