25 जून के लिए दैनिक भक्ति-विचार
प्रार्थना में लगे रहो, और धन्यवाद के साथ उसमें जागृत रहो। Colossians 4:2
विश्वास और धीरज की हर परीक्षा, वादे के अनुसार सहायता पाने के लिए प्रार्थना का अवसर है। विजय प्राप्त करने की हर असफल कोशिश, क्षमा प्राप्त करने और दिव्य आशीष पाने के लिए प्रार्थना का अवसर है, ताकि हम अपनी कमजोरी का पाठ गहराई से समझ सकें, जिससे अगली बार वैसी ही परीक्षा में हम तुरंत वादा किए गए "सहायता के लिए अनुग्रह" को पाने के लिए प्रार्थना कर सकें और इसे प्राप्त कर सकें। स्वयं पर पाई गई हर विजय, प्रार्थना के लिए अवसर है, जिससे की विजय की सफलता हमारे मन में घमण्ड और अहंकार न पैदा कर सके बल्कि हम नम्र और सतर्क बने रहें ताकि हम हमारे बड़े विरोधी शैतान के अगले हमले के लिए तैयार रह सकें। सत्य के लिए की गई हर सेवा, हमारे महान राजा की सेवा करने का विशेषाधिकार और परमेश्वर को प्रार्थना में धन्यवाद देने का अवसर है, और संभवतः प्रभु के कारणों के लिए कुछ दुःख उठाने का अवसर है; और यह आगे आने वाले सेवा के अवसरों को पाने और इनका बुद्धिमानी से उपयोग करने के अनुग्रह को पाने के लिए प्रार्थना का एक कारण बन जाता है। आमीन Z. 96-163 R2006:1

