29 जून के लिए दैनिक भक्ति-विचार
धन्य हैं वे, जिनके मन शुद्ध हैं, क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे। Matthew 5:8
इस वचन में "मन की शुद्धता" का मतलब न तो व्यवहार की, न शब्द की, न विचार की परिपूर्णता है, बल्कि इन सब के संबंध में इरादे की परिपूर्णता है। हमारी इच्छा और हमारा प्रयास, विचार, शब्द और कार्य में परिपूर्णता के लिए होना चाहिए। हमारे सामने जो स्तर है, वो एक दिव्य स्तर है और हमारे मनों और इच्छाओं को इस स्तर को मान लेना चाहिये, "इसलिये चाहिये कि तुम सिद्ध बनो, जैसा तुम्हारा स्वर्गीय पिता सिद्ध है॥" (मत्ती 5:48) परमेश्वर ने इस परम परिपूर्णता के अलावा कोई और कम स्तर निर्धारित नहीं किया है, बल्कि उन्होंने हमें मसीह के द्वारा अनुग्रह, दया और शांति दी है, यदि हम प्रभु यीशु मसीह के पदचिन्हों पर चलेंगे - तो मन की यह शुद्धता इस सकेत मार्ग के अनिवार्य कदमों में से एक कदम है। आमीन Z. 00-71 R2587:5

