6 जून के लिए दैनिक भक्ति-विचार
अपने ऊपर ध्यान दो, ऐसा न हो कि तुम्हारे हृदय खुमार, मतवालापन और इस जीवन की चिंताओं से भारी (सुस्त) हो जाएँ। Luke 21:34
हमें इसका एहसास है कि हमारे सामने कितना बड़ा काम है और इसके लिए हमें संयम, सतर्कता, दृढ़ता की कितनी ज्यादा आवश्यकता है! यह जीवन-भर का कार्य है, एक ऐसा संघर्ष जो हमारे शरीर में घुसे हुए एक शक्तिशाली दुश्मन के विरुद्ध चलता रहेगा। बाहर की शक्तियाँ तो सच में बहुत मजबूत हैं, लेकिन भीतर का गृहयुद्ध सबसे ज्यादा खतरनाक है। अगर हम किसी भी मात्रा में संसार के सम्पर्क में आ जाते हैं; अगर हम आत्म-संतुष्टि, सुख-सुविधा, पुराने स्वभाव की ईर्ष्या, द्वेष, घमंड, व्यर्थ-महिमा, डींग हाँकना, क्रोध, कलह या ऐसी-ऐसी किसी भी चीजों की ओर थोड़ा सा भी मुड़ते हैं - तो हम बहुत बड़े जोखिम की ओर बढ़ रहे हैं! आमीन Z. 95-201 R1859:6

