3 जून के लिए दैनिक भक्ति-विचार
आकाश परमेश्वर की महिमा वर्णन कर रहा है; और आकशमण्डल उसकी हस्तकला को प्रगट कर रहा है। दिन से दिन बातें करता है, और रात को रात ज्ञान सिखाती है। न तो कोई बोली है और न कोई भाषा जहां उनका शब्द सुनाई नहीं देता है। उनका स्वर सारी पृथ्वी पर गूंज गया है, और उनके वचन जगत की छोर तक पहुंच गए हैं। Psalms 19:1-4
प्रतिदिन और प्रतिरात को होने वाले आकाश के शानदार प्रदर्शन से हमें परमेश्वर की प्रशंसा और आराधना करने के लिये उत्सुक होना चाहिए, और हमारे हृदयों को पवित्रता और श्रद्धापूर्ण भक्ति के लिए प्रेरित होना चाहिए। आइये, आकाश की शोररहित गतिविधियों, दिव्य व्यवस्था के प्रति आकाशमण्डल के सभी तत्वों की पूर्ण आज्ञाकारिता, और स्वर्गीय सेनाओं का आशीषित रूप से चमकते रहना, इन पाठों से हमारे मन को संपूर्ण रीति से प्रभावित करे - और बिना शोर-ग़ुल या दिखावे के, पूरी धुन के साथ सभी कार्यों को करने का और उनकी इच्छा को सिद्धता से आज्ञापालन करने का सबक सीखें, जिसमें हम देखते हैं कि परमेश्वर सभी वस्तुओं को बहुत अच्छे से करते हैं, जो इतने बुद्धिमान हैं कि कोई गलती नहीं करते और इतने भले हैं कि कभी निर्दयी नहीं होते। आइये, इसके साथ-साथ हम प्रभु की महिमा की रौशनी को जिसने हमें प्रकाशमान किया है, प्रत्येक देखने वाले के ऊपर चमकने दें। आमीन Z. 95-121 R1815:1

