11 जून के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"हे भाइयों, मैं यह नहीं समझता कि मैं पकड़ चुका हूँ …"। Philippians 3:13
अगर कोई व्यक्ति समझता है कि उसने एक संतोषजनक आत्मिक स्थिति प्राप्त कर ली है, तो उस पल से ही उसकी आत्मिक गिरावट की शुरुआत हो सकती है। कोई भी वर्तमान प्राप्ति मसीह के ईमानदार चेले के लिए संतोषजनक नहीं हो सकती, जो परिपूर्ण नमूने की नकल करने के लिए उत्सुकता से प्रयास करता है। आत्म-संतुष्टि का अभ्यास केवल तभी होता है, जब हम अपनी आँखे मसीह से दूर करते हैं; क्योंकि जब हम परिपूर्ण आदर्श (मसीह) की तुलना में खुद को देखेंगे, तब उनके सामने हमारी कमियां हमेशा स्पष्ट होंगी। और अगर हृदय के घमंड में हम उन कमियों पर से खुद की नज़र हटा लेते हैं, तो वे दूसरों के सामने, और अधिक प्रकट होती हैं। केवल मसीह की समानता में एक निरंतर उन्नति की प्राप्ति में ही एक मसीही को संतुष्टि मिलनी चाहिए। आमीन Z. 95-250 R1885:3

