17 जून के लिए दैनिक भक्ति-विचार
"परन्तु उसके आने के दिन को कौन सह सकेगा? और जब वह दिखाई दे, तब कौन खड़ा रह सकेगा? क्योंकि वह सोनार की आग ... के समान है, वह रूपे (चाँदी) का ताने वाला और शुद्ध करने वाला बनेगा"। Malachi 3:2, 3
महान शुद्ध करने वाले, अर्थात प्रभु यीशु देख रहे हैं कि आपके चरित्र की अमूल्य धातु उनकी छवि को कैसे प्रतिबिंबित (दर्शाती) करती है। या, साधारण भाषा में इसका अर्थ है कि हर परीक्षा में प्रभु यह देखते हैं कि हमारे कार्यों को क्या प्रभावित करता है, चाहे वे वर्तमान लाभ का प्रभाव हो, या सांसारिक सिद्धांत, या व्यक्तिगत मित्रता, या सांसारिक प्रेम - पति, पत्नी, बच्चों, या सुख का प्रेम, या किसी भी कीमत पर शांति पाने की चाहत, या फिर, दूसरी ओर प्रभु देख रहे हैं कि हम सत्य और धार्मिकता के स्पष्ट सिद्धांतों के द्वारा नियंत्रित हो रहे हैं या नहीं; और क्या हम मेहनत या पीड़ा की कीमत पर, या दोनों में से किसी एक की भी कीमत पर उत्साह और ऊर्जा के साथ इन सिद्धांतों की रक्षा करेंगे, और इस प्रकार क्या हम कड़वे अंत तक विश्वास की अच्छी लड़ाई लड़ेंगे - यहां तक कि मृत्यु तक। आमीन Z. 96-45 R1944:5

