18 जून के लिए दैनिक भक्ति-विचार
तेरी उपस्थिति में आनन्द की परिपूर्णता है; तेरे दाहिने हाथ में सदा के लिए सुख- समृद्धि है। Psalms 16:11
परमेश्वर की उपस्थिति में हम चाहें जहाँ भी हों वहाँ आनंद की भरपूरी है। आइए, हम परमेश्वर के साथ अपने संबंध को और अधिक विकसित करें, प्रार्थना में परमेश्वर के निकट आकर, उनके अनमोल वचनों की पढाई के द्वारा उनकी भलाई पर ध्यान करके, उनकी दिव्य देखभाल के द्वारा हमारे निजी अनुभवों में उनके द्वारा प्रगट किये गए अनुग्रहों पर मनन करते हुए और उनके बहुमूल्य वादों पर विश्वास रखते हुए, जो कि प्रभु यीशु मसीह में, हाँ और आमीन हैं। इसलिये याकूब 4:8 वचन के अनुसार "परमेश्वर के निकट आओ तो वो भी तुम्हारे निकट आयेगा"। परमेश्वर खुद को तुम्हारे ऊपर प्रगट करेंगे और अपना घर तुम्हारे साथ बनाएंगे। निश्चित रूप से ये परमेश्वर की इच्छा है कि उनके सभी बच्चे प्रभु में आनंदित रहें और सदा आनंदित रहें, और यदि किसी के पास यह आशीर्वाद नहीं है, तो वह अपने विशेषाधिकारों से नीचे जी रहा है। आमीन Z. 96-45 R1944:5

