20 जून के लिए दैनिक भक्ति-विचार
तुम न तो संसार से और न संसार में की वस्तुओं से प्रेम रखो। यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, तो उसमें पिता का प्रेम नहीं है। 1 John 2:15
संसार के साथ संगति करने का मतलब है, उसकी सोच और उसके मार्गों के साथ तालमेल रखना। इस नज़रिए से, हमें संसार से और उसके मार्गों से प्रेम नहीं करना है, बल्कि उससे दूर और उसके विरोध में रहना है। यह कुछ हद तक कठिन और अकेलेपन का मार्ग है, लेकिन यही शांति और खुशी का एकमात्र मार्ग है। यह संसार उसकी लालसाओं के साथ बहुत तेजी से खत्म हो रहा है: ये खोखली और कभी न संतुष्टि देने वाली लालसा है और अन्त में ये हमें सर्वनाश और बर्बादी की ओर ले जाती है; पर जो प्रभु के मार्गों से आनन्दित होते हैं, वैसे लोगों के पास प्रभु की धन्य सहभागिता और संगति होती है। उनका आनन्द एक ऐसे स्रोत से आता है, जिसे ये संसार समझ नहीं सकता। वैसे लोग ऊंचे स्तर पर रहते हैं, शुद्ध वातावरण में सांस लेते हैं, और परमेश्वर और प्रभु के साथ एक पवित्र, मिठास से भरी मित्रता का आनन्द लेते हैं, जो कि ये संसार हमें कभी नहीं दे सकता। आमीन Z. 96-67 R1956:4

